फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश बनी काल: रुड़की में उफनाए नाले में गिरने से दो साल के बच्चे की मौत, एक घंटे रेस्क्यू कर बाहर निकाला

Wed, 21 Sep 2022 11:19 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

पुलिस और नगर निगम की टीम भी मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे का रेस्क्यू कर बच्चे को बाहर निकाला गया। उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
रुड़की में नाले में गिरने से बच्चे की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुड़की में बुधवार की रात दो साल के बच्चे के साथ घर से बाहर निकली महिला बरसात में पानी से भर कर चल रहे नाले में गिर गई। किसी तरह लोगों ने बच्चे को करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाला। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


बुझा घर का इकलौता चिराग: टिहरी झील में मिला लापता छात्र का शव, पास मिले पत्र पर लिखा था 'आई लव यू मॉम'

जानकारी के अनुसार मंगलौर के सराव ज्ञान निवासी पूजा के घर का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके चलते वह परिवार के साथ मंगलौर में एसबीआई बैंक के समीप किराये के मकान पर रह रही हैं। बुधवार की रात करीब 9:30 बजे बारिश कम होने के बाद वह अपने दो साल के बच्चे मनन को लेकर घर से बाहर निकलीं।
विज्ञापन


Heavy Rain: मूसलाधार बारिश से पानी-पानी हुई राजधानी, सड़कों और चौराहों पर भरा पानी, लगा लंबा जाम
विज्ञापन


बाहर निकलते ही महिला अचानक नाले में जा गिरी। बारिश के कारण कई फीट गहरे इस नाले में पानी भरकर चल रहा था। आसपास के लोगों ने महिला को किसी तरह बाहर निकाला लेकिन उसके बेटे का कुछ पता नहीं चल सका।

सूचना पर पुलिस और नगर निगम की टीम भी मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे का रेस्क्यू कर बच्चे को बाहर निकाला गया। उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से घर में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें