फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: बदरीनाथ-केदारनाथ की चोटियों पर बर्फबारी, बढ़ी कड़ाके की ठंड

Fri, 22 Nov 2019 06:32 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदली है। केदारनाथ और बदरीनाथ धाम की चोटियों की पर बर्फबारी ने निचले इलाकों में ठंड बढ़ा दी है। सुबह कुछ देर मौसम सुहावना रहा और धूप खिली रही। लेकिन सुबह नौ बजे के बाद बादल छाने लगे थे। दिन बढ़ने के साथ ही मौसम का मिजाज भी खराब होता रहा।

 

उधर, केदारनाथ में सुबह से बादल छाए रहे। यहां चोराबाड़ी, वासुकीताल समेत अन्य ऊंचाई वाले चोटियों में बर्फबारी हुई। धाम में मौजूद वुड स्टोन के प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि चोटियों पर बर्फबारी के चलते केदारपुरी में ठंड बढ़ गई है। सुबह, शाम और रात्रि को तापमान माइनस में होने से दिक्कतें हो रही हैं। 

विज्ञापन


चमोली जिले में दोपहर बाद ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। जिससे ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। निचले क्षेत्रों में कोरी ठंड पड़ रही है। बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी और नीती घाटी सहित अन्य जगह पर बर्फबारी हुई। हेमकुंड और नीती घाटी में तापमान माइनस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बर्फबारी  के आसार जताए थे।

विज्ञापन

कल भी 3000 मीटर और इससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। राजधानी देहरादून सहित मैदानी जिलों में बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि यहां बारिश का अनुमान नहीं है।

10 डिग्री पहुंचा रात का तापमान
राजधानी में रातें सर्द होनी शुरू हो गई हैं। मौसम विभाग ने बुधवार रात का तापमान 10.6 डिग्री रिकॉर्ड किया। बृहस्पतिवार को दिन का अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें