सुबह आठ से दस बजे तक 12.3 प्रतिशत
दस से 12 बजे तक 28. 43 प्रतिशत
दोपहर 12 से दो बजे तक 42.77 प्रतिशत
दो बजे से चार बजे तक 57.00 प्रतिशत
चार से पांच बजे तक 64.47प्रतिशत
2013 में ये थी स्थिति
सुबह आठ से दस बजे तक 15 प्रतिशत
दस से 12 बजे तक 29 प्रतिशत
दोपहर 12 से दो बजे तक 47 प्रतिशत
दो बजे से चार बजे तक 55 प्रतिशत
चार बजे से पांच बजे तक 65 प्रतिशत
प्रत्याशी विशेष के पक्ष में मतदाताओं से वोट की अपील करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं समेत अन्य लोगों ने डीएवी कॉलेज में हंगामा कर दिया। सूचना मिलते ही सीओ समेत भारी बल मौके पर पहुंच गया। सीओ ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत किया। साथ ही महिला कर्मचारी को हटाकर दूसरे कर्मचारी को तैनात किया गया। हंगामे के चलते कुछ देर तर मतदान रुका रहा।
नगर निगम चुनाव में डीएवी इंटर कॉलेज में मतदान केंद्र बनाया गया था। बृहस्पतिवार को मतदान के दौरान कांग्रेस समेत दूसरे दलों के कार्यकर्ताओं ने एक महिला कर्मचारी की भूमिका पर सवाल उठाते हुए हंगामा कर दिया। आरोप लगाया कि महिला कर्मचारी बूथ अंदर आने वाले मतदाताओं को प्रत्याशी विशेष को वोट देने के लिए कह रही है।
हंगामे की सूचना मिलते ही सीओ रुड़की चंदन सिंह बिष्ट और गंगनहर कोतवाली प्रभारी राजेश साह समेत पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को किसी तरह शांत किया। जानकारी मिलते ही कांग्रेस प्रत्याशी रिशू राणा भी अपने समर्थकों के साथ डीएवी कॉलेज पहुंच गए। उधर, महिला कर्मचारी ने आरोपों को निराधार बताया। बाद में महिला कर्मचारी को हटाकर रिजर्व कर्मचारी को तैनात किया गया। इस बीच काफी देर तक मतदान नहीं हो पाया। सीओ चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि महिला कर्मचारी को हटाकर रिजर्व कर्मचारी को तैनात किया।