देहरादून स्थित राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार इस बार मानसून सामान्य रहने की संभावना है। जबकि पिछले वर्ष सबसे अधिक बारिश चमोली में और सबसे कम बारिश ऊधमसिंह नगर जिले में हुई थी।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष जून में अभी तक (25 जून तक) 108.5 मिली मीटर बारिश हुई है जो सामान्य से 11 प्रतिशत कम हैं, जबकि अभी तक 122.4 मिली मीटर बारिश होनी चाहिए थी।
आज से मौसम करवट बदल सकता है। इस दौरान कई जगह बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा 28 और 29 जून को कुमाऊं के इलाकों में तेज बारिश के आसार हैं।