फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर परेशानी बढ़ाएगा बिगड़ा मौसम, 4 जिलों में बारिश के आसार

Tue, 19 Mar 2019 04:45 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
बारिश - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तराखंड में मौसम फिर करवट बदलेगा। होली पर प्रदेश के चार जिलों में बारिश की फुहारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ के अधिकांश क्षेत्रों में बेहद हल्की बारिश का अनुमान जताया है।

विज्ञापन


फिलहाल होली तक प्रदेश में रुक-रुक कर हल्की बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र के अनुसार मंगलवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। अन्य क्षेत्रों में भी बादल छाए रह सकते हैं।

विज्ञापन

बुधवार को ज्यादातर क्षेत्रों में बादल छाए रहने का अनुमान है। वहीं, 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फ भी गिर सकती है। 

मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 21 मार्च को भी उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश होने के आसार है।

कुछ इलाकों में हल्की फुहारें पड़ सकती हैं। 22 मार्च को मौसम में बहुत ज्यादा बदलाव के आसार नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें