फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरस सकते हैं बादल, गिरेगा पारा

Sun, 12 Jan 2014 11:17 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में आज बारिश और बर्फबारी हो सकती है। देहरादून सहित प्रदेश के कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन


रविवार को राजधानी दून में दोपहर बाद बादल छाए रहे। मौसम में ठंडक बढ़ी, लेकिन सोमवार को पारा और गिर सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को दून में बादल छाए रहने के साथ कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। इसके अलावा प्रदेश में ज्यादा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी जारी रह सकती है।
विज्ञापन


गोपेश्वर में कड़ाके की ठंड
गोपेश्वर में रविवार को दिनभर मौसम साफ रहा। हालांकि ऊंची चोटियों में पिछले दो दिनों तक बर्फ गिरने से दिनभर बर्फीली हवाएं चलती रही।

जोशीमठ क्षेत्र में शाम होते ही शीतलहर चलने से लोग अपने घरों में दुबके रहे।

काश्तकारों में निराशा
दूसरी तरफ अभी भी निचले क्षेत्रों में बर्फबारी न होने से सेब व सब्जी काश्तकारों में निराशा है। काश्तकार दिनेश और आत्म प्रकाश का कहना है कि निचले क्षेत्रों में अभी तक भी बर्फ नहीं पड़ी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें