फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: पहाड़ में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और यमुनोत्री धाम में बारिश, मैदान में गर्मी बरकरार

Fri, 22 May 2026 04:53 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग/उत्तरकाशी।

सार

मैदान में जहां प्रचंड गर्मी लोगों को सता रही है वहीं आज पहाड़ों में मौसम ने करवट ली। केदारनाथ और यमुनोत्री धाम में बारिश हुई।
विज्ञापन
केदारनाथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड ऊंचाई वाले इलाकों में आज शुक्रवार को मौसम करवट ली। केदारनाथ धाम में हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ गई। दूसरी ओर जनपद की निचली घाटियों में लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण दोपहर के समय गर्म हवाएं चल रही हैं। लोग गर्मी से बचने के लिए दोपहर में घरों से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: CM धामी बोले- देवभूमि में सड़कों पर नमाज की इजाजत नहीं, चारधाम यात्रियों को न हो कोई परेशानी

इधर यमुनोत्री धाम और यमुना घाटी में भी मौसम का मिजाज बदला। आंधी-तूफान और तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू होने से कई दिनों से पड़ रही गर्मी से लोगों को राहत मिली है। यमुनोत्री धाम से तीर्थ पुरोहित मनमोहन उनियाल ने बताया कि धाम क्षेत्र में करीब आधे घंटे लगातार बारिश हुई। मौसम में आए इस बदलाव से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को गर्मी से राहत मिली।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें