फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar Accident: जाखी रोड पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरा ट्रक, अंदर फंसे ड्राइवर की मौके पर मौत

Fri, 22 May 2026 04:44 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

श्रीनगर से डामर लेकर जाखी रोड पर निर्माण कार्य के लिए जा रहा था। इस दौरान वह पाली नामक तोक के पास अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।
विज्ञापन
ट्रक हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीनगर में जाख रोड पर एक ट्रक हादसे का शिकार हो गया। ट्रक अनियंत्रित होकर 25-30 फीट गहरी खाई में गिर गया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने ड्राइवर को ट्रक से निकाला लेकिन जब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 

विज्ञापन



जानकारी के अनुसार, वाहन संख्या (UKCA-3038) श्रीनगर से डामर लेकर जाखी रोड पर निर्माण कार्य के लिए जा रहा था। इस दौरान वह पाली नामक तोक के पास अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। ट्रक चालक वाहन के अंदर फंसा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


Rudraprayag: वन क्षेत्र में आग लगाता पकड़ा गया व्यक्ति, निगरानी के लिए लगाए ड्रोन में हुआ कैद, मुकदमा दर्ज

पुलिस टीम व स्थानीय लोगों की सहायता से चालक को ट्रक के अंदर से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। शव की पहचान विपिन पुत्र दर्शन लाल निवासी ग्राम हॉट जनपद चमोली के रूप में हुई। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें