फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्की बारिश्ा के साथ मसूरी में गिरी बर्फ

Fri, 14 Feb 2014 01:42 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है। देहरादून के साथ उत्तराखंड के कई इलाकों में गुरुवार देर रात से शुक्रवार दोपहर बाद तक हल्की बारिश का दौर जारी है।
विज्ञापन


चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी के अलावा मसूरी, चकराता की पहाडिय़ों पर हुई अच्छी-खासी बर्फबारी हुई है। बारिश-बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है।

बारिश का सिलसिला जारी रहने से दून में बाजार देर से खुले, स्कूलों में छात्र अनुपस्थिति कम रही। तापमान में गिरावट से ठंड ने दस्तक दी। सड़कों पर जगह-जगह जलभराव से लोगों को आवाजाही में दिक्कत रही।

पढ़ें, रेल बजट: कुमाऊं को सौगात, गढ़वाल खाली हाथ

वैलेंटाइन डे पर बर्फबारी होने से युवाओं के चेहरे खिल गए हैं। लालटिब्बा और धनाौल्टी में काफी बर्फबारी होने की खबर है।

पढ़ें, गांव की तस्वीर बदलने चला आईटी इंजीनियर

हालांकि बारिश्ा अब हल्की है, लेकिन इससे ठंड में जबरदस्त इजाफा हुआ है। ठंड के कारण लोग घरों में दुबके हुए है। उत्तराखंड के ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में बर्फबारी होने की खबर भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बर्फबारी होने के आसार
इसके साथ ही गुरुवार को उत्तराखंड में अगले 48 घंटे में मौसम के पूरी तरह रंग बदलने की संभावना जताई गई थी। विशेषकर उत्तरकाशी, पौड़ी, चमोली, नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत जिलों में बारिश और बर्फबारी होने के आसार जताए गए थे।

पढ़ें, दूसरों की अंगुली थाम बदली आदिवासी महिलाओं की जिंदगी

उधर, देहरादून में देर शाम बारिश हुई। ठंडी हवाओं से कंपकंपी बनी रही। पारे अभी भी 6 डिग्री सेल्सियस के आस-पास बना हुआ है।

पढ़ें, एक अप्रैल से उत्तराखंड में जांच और इलाज मिलेगा मुफ्त

सूखी ठंड लोगों की परेशानी का सबब बनी हुई है। गुरुवार आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 92, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 43 रिकार्ड किया गया।

अधिकतम तापमान में गिरावट संभावित
राज्य मौसम केंद्र के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान में गिरावट संभावित है। अधिकतम तापमान 18, जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें