फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने बढ़ाई ठंड, मसूरी में हुई पहली बर्फबारी

Sun, 22 Dec 2013 09:56 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में मौसम ने आखिरकार करवट बदल ली है। शनिवार को दिनभर बादल छाए रहने के बाद देर रात देहरादून में बारिश शुरू हो गई जो रविवार सुबह तक जारी रही।
विज्ञापन


ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी
रविवार को तड़के मसूरी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई। शाम तक अच्छी बफबारी होने की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ ही धनौल्टी, चकराता और औली में भी भारी बर्फबारी हुई है।

पढ़ें, अब इंटरनेट वाउचर की तरह लीजिए टीवी वाउचर भी

उत्तराखंड की ऊंची पहाडिय़ों के साथ ही जौनसार बावर के गांवों में भी हिमपात हुआ। हिमपात से लोखंडी-चकराता और त्यूनी-कथियान मोटर मार्ग बंद हुआ। इसके साथ ही चकराता छावनी बाजार और नागथात में भी बर्फबारी हुई।
विज्ञापन


चल रही हैं तेज हवाएं
बदरीनाथ की ऊंची चोटियों समेत रुद्रनाथ, तुंगनाथ, गोरसों बुग्याल, पनार बुग्याल, लाल माटी, केदारनाथ, चौखंबा, मेरु, सुमेरु, तुंगनाथ और मद्महेश्वर की चोटियों में बर्फबारी हुई है। बर्फ से गुप्तकाशी क्षेत्र में तेज ठंडी हवाएं चल रही और आसमान में बादल छाए है।

पढ़ें, उत्तराखंड में मोदी की 'दीवानी' हुई कांग्रेस

उत्तरकाशी में हल्की बारिश के साथ ही ऊंचाई वाली चोटियों में बर्फबारी हुई है। कर्णप्रयाग में अधिकतम तापमान 11 डिग्री व न्यूनतम 4 डिग्री पहुंच गया है।

खिले किसानों के चेहरे
बारिश एवं बर्फबारी से किसानों एवं बागवानों के चेहरे खिल गए हैं। बताया जा रहा है मौसम में आया यह बदलाव गेहूं एवं सब्जी फसलों तथा सेब के लिए फायदेमंद है।

पढ़ें, लोकसभा तक पहुंचने का 'जुगाड़' बने रामदेव

शनिवार को दिनभर बादलों और हल्की ठंडी हवाओं के चलने से न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री तक दर्ज किया गया। शुक्रवार को यह आठ डिग्री था। इससे पहले मौसम विभाग ने रविवार को पहाड़ में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई थी।

सूखी ठंड से मिलेगा छुटकारा
इन दिनों बिना बारिश के सूखी ठंड से बीमारियां बढ़ रही हैं। मौसम विभाग की माने तो रविवार तक बारिश होने पर प्रदेशवासियों को सूखी ठंड से छुटकारा मिल जाएगा। माना जा रहा है कि इसके बाद तेजी से पारा नीचे जाएगा।
विज्ञापन


गूगल पर सर्दी का पहला दिन
इंटरनेट सर्च इंजन गूगल ने अपना डूडल (गूगल इंजन पर प्रकाशित होने वाला चित्र) 21 दिसंबर को समर्पित किया है। गूगल ने इसे सर्द मौसम के पहले दिन के तौर पर बताया है। चित्र में दो हाथ स्वेटर बुनते नजर आ रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें