हरिद्वार विकास प्राधिकरण की इंद्रलोक आवासीय योजना में घर लेना सस्ता हो सकता है। ऐसे में जो लोग महंगा होने के कारण इंद्रलोक योजना में घर लेने का सपना पूरा नहीं कर पा रहे थे, उनके लिए नया साल 2014 खुशगवार हो सकता है। यह निर्णय हविप्रा 16 जनवरी की बैठक में ले सकता है।
हविप्रा बोर्ड की बैठक आगामी 16 जनवरी को बुलाई जा रही है, जिसमें इंद्रलोक आवासीय योजना के घर सस्ते करने का प्रस्ताव विकास प्राधिकरण की ओर से लाया जाना है। माना जा रहा है कि नए साल में इंद्रलोक के महंगे घर सस्ते हो जाएंगे।
22 करोड़ हो चुके हैं खर्च
दरअसल इंद्रलोक आवासीय योजना हविप्रा की गले की फांस बन चुकी है। इस योजना पर करोड़ों रुपये खर्च हो चुके हैं, लेकिन घर खरीदने कोई नहीं आ रहा है। महंगा होने के कारण इंद्रलोक प्रथम फेस के टू बेडरूम के 96 आवासों में से मात्र तीन आवास ही बिकें हैं।
पढ़ें, क्लच वायर में फंसाकर 'राजा' को मार डाला
43 लाख 94 हजार रुपये की कीमत में दो बेडरूम का घर लोगों को अपनी तरफ लुभा नहीं पा रहा। हविप्रा के लगभग 22 करोड़ रुपये डूबते नजर आ रहे हैं। लोगों को रिझाने अब वह टू बेडरूम सेट के रेट 25 से 30 फीसदी तक कम करने का मन बना चुका है।
यद्यपि रेट कम करने का प्रस्ताव तैयार करने वाले वीसी डॉ. रंजीत सिन्हा प्रस्ताव पास होने से पहले विदा हो चुके हैं, परंतु उनका प्रस्ताव 16 जनवरी को बोर्ड में विचार के लिए लाया जा रहा है।
पढ़ें, सिलेंडर के चक्कर में पहुंच गया हवालात
सचिव अनिल कुमार त्यागी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि इंद्रलोक आवासीय योजना के घरों का रेट कम करने प्रस्ताव एजेंडे में रखा गया है।