फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में राहत की बारिश, ठंडी पड़ने लगी जंगल की आग

Wed, 04 May 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गढ़वाल, देहरादून

सार

  • केदारनाथ धाम में हुई तेज बारिश, ऊंची पहाड़ियों पर हल्की बर्फबारी
  • उत्तरकाशी में बारिश से तापमान 30 से पहुंचा 18 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
बारिश - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार देर शाम हुई बारिश से जहां जंगलों में लगी आग काफी हद तक बुझ गई, वहीं लोगों को गर्मी और आग की धुंध से भी राहत मिली। दोपहर बाद केदारनाथ धाम में बारिश हुई। इस दौरान भैरवनाथ मंदिर सहित क्षेत्र की ऊंची पहाड़ियों पर हल्की बर्फबारी भी हुई।
विज्ञापन


इधर, गौरीकुंड और सोनप्रयाग में शाम साढ़े पांच बजे के बाद से हल्की बारिश हो रही है। इधर, रुद्रप्रयाग सहित गुप्तकाशी व ऊखीमठ में बादलों की गर्जना के साथ ठंडी हवा चल रही है।

चमोली जिले के जिला मुख्यालय सहित पीपलकोटी, जोशीमठ, पोखरी और घाट क्षेत्र में तेज हवा के साथ बारिश हुई है। वहीं उत्तरकाशी जिले में हुई बारिश से तापमान 30 से 18 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।
विज्ञापन


बीते कुछ दिनों से जंगलों में लगी आग, इससे उठते धुएं और सूरज की तपिश से पारा तीस डिग्री के पार पहुंच रहा था। मंगलवार को दोपहर बाद विभिन्न हिस्सों में बारिश की हल्की बौछारें पड़ी।

बादलों की गरज के साथ बारिश तो हुई, लेकिन तेज हवाओं के चलते ज्यादा देर नहीं टिकी। हालांकि बारिश से जंगलों में लगी आग बुझ गई है और वातावरण में छाई धुंध भी छंट गई है। वहीं, गंगोत्री-यमुनोत्री क्षेत्र में बौछारें पड़ने से ठंड का अहसास बढ़ गया है।
विज्ञापन

चकराता में बारिश से आग पड़ी ठंडी

बारिश - फोटो : AmarUjala
देहरादून के चकराता वन प्रभाग के कोरूवा बीट के जंगल में बीते आठ दिन से भड़की आग अब ठंडी पड़ने लगी है। जिससे वन विभाग ने राहत की सांस ली है। मंगलवार की देर शाम क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाकों में हुई बारिश ने भी आग पर काबू पाने में काफी हद तक मदद की।

उधर, मोल्टा रेंज के चातरीगाड़ बीट में मंगलवार की सुबह 7 बजे अचानक आग भड़क गई। जिसकी सूचना लोगों ने वन विभाग को दी। ग्रामीणों और वन विभाग के कर्मचारियों ने रेंज अधिकारी मंगल दास के नेतृत्व में करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। चरखेता खेड़ा के पास भी सोमवार की देर रात जंगल में आग भड़क उठी।

आग ने देखते ही देखते बाग का रुख कर लिया। जिससे जनक सिंह, मुन्ना सिंह, संतन सिंह, गोपाल सिंह, प्रेम सिंह के बाग में लगे आम के 35, नींबू के 40 और अनार के 26 पेड़ झुलस गए। तिमली रेंज के कुल्हाल स्थित कपार्टमेंट नंबर चार में सुबह नौ बजे आग भड़क उठी। दूर से ही आग की लपटें नजर आने लगी। वन विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर दो बजे आग पर काबू पा लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें