फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई इलाकों में बारिश, कहीं जमकर गिरे ओले

विज्ञापन
दून में मंगलवार शाम को हुई तेज बारिश ने खोली नगर निगम की पोल प्रिंस चौक के समीप हुआ जलभराव।
विज्ञापन
राजधानी के कई इलाकों में मंगलवार शाम बारिश के बाद ओले भी गिरे। बादलों की गड़गड़ाहट और चमक के साथ अधिकांश क्षेत्रों में बारिश हुई। देर रात तक ज्यादातर क्षेत्रों में आसमान काले बादलों से घिरा रहा।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह से राजधानी और आसपास के इलाकों में तेज धूप खिली रही। दोपहर बाद हालांकि मौसम में बदलाव हुआ और काले बादल छाने लगे। तेज हवाओं के साथ बादलों की गड़गड़हाट भी हुई और बारिश होने लगी। इस दौरान राजपुर रोड और चकराता रोड से लगे कई इलाकों में तेज ओलावृष्टि भी हुई। लोगों ने सुरक्षित स्थान पर रहकर खुद को बड़े-बड़े ओलों से बचाया। कई जगह ओलों की सफेद चादर सी बिछ गई।
हालांकि बारिश और बर्फबारी का तापमान पर बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ा। तापमान में तेजी से कमी नहीं आई और शाम के समय भी तापमान सामान्य के आसपास ही रहा। दिन में जहां अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था, वहीं देर रात तक यह गिरकर 9.9 डिग्री तक पहुंच गया।
विज्ञापन

मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आज भी कई जगह बादल छाये रह सकते हैं। कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है। अन्य स्थानों पर मौसम साफ रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें