फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने ही कर दिया पत्नी का आपत्तिजनक फोटो वायरल, दो पर मुकदमा

Tue, 25 Feb 2020 08:56 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • पिछले साल अप्रैल में यह अपराध करने पर कर लिया था समझौता
  • रायपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीवी की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में पति और उसके दोस्त के खिलाफ रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। इस दंपति के बीच तलाक का केस कोर्ट में विचाराधीन है।

विज्ञापन


 पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसने अपने परिवार के विरोध के बावजूद कोर्ट मैरिज की थी लेकिन उनके वैवाहिक रिश्ते ज्यादा दिन नहीं चल पाए। पिछले साल फैमिली कोर्ट में तलाक का केस किया था, जो विचाराधीन है। अप्रैल में पति ने अपनी बीवी के आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया में वायरल कर दी थी, जिसकी शिकायत आईएसबीटी पुलिस चौकी में की गई थी। उस समय पुलिस की मौजूदगी में आरोपी ने समझौता कर लिया था। समझौते में तय हुआ था कि भविष्य में ऐसे करने पर वह कानूनी कार्रवाई कर सकती है। 

एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि 22 फरवरी को व्हाट्स एप पर फिर से आपत्तिजनक फोटो पोस्ट की गईं। पीड़ित महिला ने संबंधित व्यक्ति से बात की तो पता चला कि यह फोटो दो दिसंबर को उसके पति ने व्हाट्सएप से दिए थे। पीड़ित की तहरीर पर रायपुर पुलिस ने आरोपी पति और उसके दोस्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें