दो दिन में बेहद हल्के पश्चिमी विक्षोभ के बाद शनिवार से प्रदेशभर में मौसम साफ होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुमान रे मुताबिक शनिवार को मौसम शुष्क रहने के साथ ही तेज धूप निकली। हालांकि कुछ मैदानी इलाकों में सुबह को घना कोहरा छाया। इसके पहले शुक्रवार को सहस्त्रधारा रोड पर जमकर बारिश हुई।
प्रदेशभर में कई जगहों पर शुक्रवार को बादल छाए रहे। उच्च पर्वतीय इलाकों में कई जगहों पर बारिश के साथ बर्फबारी भी हुई है। राजधानी में भी कुछ हिस्सों में दोपहर बाद बूंदाबांदी और हवाएं चलने से मौसम में ठंडक आ गई।
दिन में अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री तक पहुंचने के बाद शाम तक पारा गिरकर 14 डिग्री पर आ गया। शाम को सहस्त्रधारा रोड पर करीब एक घंटे तक जमकर बारिश हुई। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में शनिवार से मौसम साफ रहेगा।