फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादलों ने भिगोई राजधानी, आज खुलेगा मौसम

Sat, 09 Jan 2016 03:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन में बेहद हल्के पश्चिमी विक्षोभ के बाद शनिवार से प्रदेशभर में मौसम साफ होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुमान रे मुताबिक शनिवार को मौसम शुष्क रहने के साथ ही तेज धूप निकली। हालांकि कुछ मैदानी इलाकों में सुबह को घना कोहरा छाया। इसके पहले शुक्रवार को सहस्त्रधारा रोड पर जमकर बारिश हुई।
विज्ञापन


प्रदेशभर में कई जगहों पर शुक्रवार को बादल छाए रहे। उच्च पर्वतीय इलाकों में कई जगहों पर बारिश के साथ बर्फबारी भी हुई है। राजधानी में भी कुछ हिस्सों में दोपहर बाद बूंदाबांदी और हवाएं चलने से मौसम में ठंडक आ गई।

दिन में अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री तक पहुंचने के बाद शाम तक पारा गिरकर 14 डिग्री पर आ गया। शाम को सहस्त्रधारा रोड पर करीब एक घंटे तक जमकर बारिश हुई। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में शनिवार से मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पहाड़ पर पड़ सकती है हाड़ कंपाने वाली ठंड

उन्होंने बताया कि शनिवार को मैदानी इलाकों में सुबह को कोहरा छा सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ जगहों पर पाला पड़ने से हाड़ कंपाने वाली ठंड बढ़ सकती है। राजधानी में आसमान साफ रहेगा। कुछ स्थानों पर सुबह को कोहरा आ सकता है। तेज धूप खिलने से दिन का अधिकतम 22 डिग्री से ऊपर जा सकता है।

मसूरी में मौसम हुआ सुहाना
पहाड़ों की रानी मसूरी में शुक्रवार दोपहर तीन बजे बाद मौसम ने करवट बदली। नगर में बूंदाबांदी होने लगी। बर्फबारी की आस में सैलानी मालरोड पर टहलने निकल आए। लेकिन एक घंटे बाद ही आसमान साफ होने के साथ ही धूप निकल आई। देर शाम फिर से कड़ाके की सर्दी शुरू हो गई। बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड का सैलानियों ने आनंद उठाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें