फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरज संग बरसे बादल, मौसम हुआ कूल

Thu, 11 Sep 2014 11:17 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून में गुरुवार सुबह से ही गरज के साथ लगातार बारिश जारी है। उधर प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में सुबह से घने बादल छाए हैं। बारिश होने से दून के तापमान में गिरावट आई है। उधर पहाड़ी इलाकों में भी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन


देहरादून में बुधवार को बादल टुकड़ों-टुकड़ों में जमकर बरसे। धूप, बादल, बारिश का अनोखा मेल दोपहर तक चलता रहा।

शाम साढ़े पांच बजे तक दून में 5.2 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 97, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 66 दर्ज किया गया।

गरज संग बौछार भी संभव
राज्य मौसम केंद्र के गुरुवार को देहरादून में आंशिक बादल छाए रहने और कहीं-कहीं गरज संग बौछार होने की संभावना जताई थी। केंद्र के मुताबिक उत्तराखंड में अधिकांश स्थानों पर हल्की वर्षा का दौर जारी रह सकता है।

गुरुवार को तापमान में भी मामूली गिरावट की संभावना है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

उधर, मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों पर भरोसा करें तो आने वाले शुक्रवार 12 सितंबर और रविवार 14 सितंबर को मुख्य रूप से दून में बादल रहने की संभावना है। राजधानी में अधिकांश समय गरज के संग बौछार भी संभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें