फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश और आंधी के लिए रहें तैयार

Mon, 05 May 2014 12:52 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में सोमवार को कई स्थानों पर बारिश, आंधी की संभावना है। देहरादून में भी बादल छाए रह सकते हैं।
विज्ञापन


गरज संग पड़ सकती है बौछार
कहीं-कहीं गरजन वाले बादल विकसित हो सकते हैं। गरज संग बौछार पड़ सकती है। ओलावृष्टि, तेज हवा का सिलसिला रह सकता है। रविवार देर शाम भी शहर के कई इलाकों को बारिश ने भिगोया।

राज्य मौसम केंद्र के अनुसार प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। देहरादून, टिहरी, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में गरज के साथ तेज बौछारें पड़ सकती हैं।
विज्ञापन


रविवार को भी उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में बरसात हुई। टिहरी में 13.4, जबकि मुक्तेश्वर में 3.4 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। इससे वहां मौसम बेहतरीन हो गया। राजधानी दून में भी दोपहर के वक्त मौसम का मिजाज बदला दिखा।
विज्ञापन


लोगों को गर्मी से राहत
आसमान में अचानक बादल छा गए। बीच-बीच में सूरज चमका, लेकिन बादल उसे जल्द ही ढक लेते। हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।

आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 70, जबकि न्यूनतम 38 के आस-पास दर्ज किया गया। राज्य मौसम केंद्र की मानें तो सोमवार को भी तापमान में किसी बड़े हेर-फेर की संभावना नहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें