राजधानी देहरादून में रविवार को कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। छुट्टी होने के कारण देहरादून के लोगों ने बारिश का खूब मजा लिया।
कुमाऊं में भारी बारिश की आशंका
शनिवार को ही मौमस विभाग ने रविवार को उत्तराखंड में लगभग सभी स्थानों पर बारिश होने की आशंका जताई थी। इसके साथ ही राज्य मौसम केंद्र ने कुमाऊं में भारी बारिश की आशंका भी जताई है।
प्रदेश के ऊपर एक मजबूत सिस्टम बन रहा है, जिससे सोमवार-मंगलवार को भी अच्छी बारिश हो सकती है। शनिवार को रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी के कुछ हिस्सों में तेज बारिश हुई।
इससे पहले शुक्रवार देर रात चमोली जिले में हुई जोरदार बारिश से चुफलागाड़ नदी का जलस्तर बढ़ गया। इससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
बारिश से दहशत
आसपास के नौ परिवार रात को ही अपने घरों से भागकर घाट बाजार जा पहुंचे। रात सड़क पर बिताने के बाद शनिवार सुबह बारिश थमने और नदी का जलस्तर कम होने के बाद ही ग्रामीण घरों को लौटे।
डीएम एसए मुरुगेशन का कहना है कि ग्रामीणों को भारी बारिश होने पर सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने के लिए कहा गया है।