फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 मिनट की बारिश में पाना-पानी हुआ दून

Wed, 09 Jul 2014 12:00 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
20 मिनट की बारिश में दून पानी-पानी हो गया। बेहद कम समय में ही बारिश का माप 30.8 मिलीमीटर रिकार्ड किया गया। दोपहर बाद आंधी के बीच हुई बारिश के दौरान कई जगह ओले भी गिरे। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन


इससे पहले दिन भर धूप और बादलों के बीच आंख-मिचौली का खेल चलता रहा। दोपहर तक यही स्थिति रही, लेकिन शाम तकरीबन चार बजे आसमान को पूरी तरह बादलों ने ढक लिया। तेज हवा चलने लगी।

लगभग सवा चार बजे बादलों ने बरसना शुरू किया तो बस फिर पूरे 20 मिनट तक बरसते ही रहे। आर्द्रता का अधिकतम तापमान 90, जबकि न्यूनतम तापमान 60 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बारिश के बाद न्यूनतम से भी कम तापमान

आंधी के बीच बारिश इतनी तेज थी कि लोगों को कुछ दूरी पर देख पाना ही मुश्किल हो रहा था। इस मानसूनी बौछार से उमस से परेशान लोगों को जरूर राहत मिली।

राज्य मौसम केंद्र के मुताबिक बुधवार को राजधानी के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

बारिश के बाद मंगलवार शाम साढ़े छह बजे राजधानी का अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान से भी कम दर्ज किया गया। यह अंतर तकरीबन दो डिग्री सेल्सियस था।

न्यूनतम पारा इससे पहले 25.7 डिग्री सेल्सियस था, जबकि मंगलवार शाम साढ़े छह बजे अधिकतम तापमान का माप 23.6 रिकार्ड हुआ।
विज्ञापन

बुधवार को हल्की से लेकर मध्यम बार‌िश

उत्तराखंड में बुधवार को हल्की से लेकर मध्यम तक वर्षा रहने वाली है। राज्य मौसम केंद्र के अनुमान पर भरोसा करें तो गढ़वाल और कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर गरज संग वर्षा भी पड़ सकती है। मैदानी इलाकों में भी कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें