फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से उत्तराखंड में मौसम हुआ कूल

Tue, 01 Jul 2014 11:45 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून में सोमवार देर शाम झमाझम बारिश के बाद मंगलवार की सुबह से रुक-रुक कर हल्की फुंहारें पड़ती रहीं।
विज्ञापन

गर्मी और उमस से मिली राहत
इससे एक तरफ जहां गर्मी और उमस से राहत मिली तो वहीं मौसम भी सुहाना हो गया। राज्य मौसम केंद्र ने उत्तराखंड के कुमाऊं में मंगलवार को भारी बारिश की आशंका जताई है।

इसके साथ ही मंगलवार की सुबह उत्तराखंड के अधिकतर इलाकों में बारिश दर्ज की गई है।

उसकी मानें तो राज्य के दक्षिणी हिस्से में गरज संग बारिश हो सकती है। गढ़वाल में भी हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है।

राजधानी दून में भी बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं इनकी गरज के साथ बरसने की संभावना है। राजधानी में सोमवार दिन में भी धूप और बादलों की आंख मिचौली चलती रही।
विज्ञापन


लोगों ने उठाया मौसम के बदलाव का मजा
उमस ने लोगों की मुश्किल बढ़ाए रखी। लेकिन दोपहर बाद आसमान पर छाए बादलों ने लोगों को राहत दी। शाम को चली हवा ने मौसम सुहाना बना दिया। मौसम की इस तब्दीली का लोगों ने अपने अंदाज में लुत्फ उठाया।

आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 86, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 54 दर्ज किया गया। उधर, प्रदेश में सोमवार को कई स्थानों पर पानी बरसा।

मुक्तेश्वर में बारिश का माप 1.3 मिलीमीटर रिकार्ड किया गया। मंगलवार को प्रदेश भर में आसमान पर बादलों का डेरा रहने की संभावना राज्य मौसम केंद्र ने जताई है।

केंद्र की मानें तो मंगलवार को तापमान में गिरावट की संभावना है। अधिकतम तापमान 33, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

पर्यटन नगरी में झमाझम बारिश, राहत
पहाड़ों की रानी मसूरी में सोमवार शाम तकरीबन छह बजे हुई झमाझम बारिश से मौसम कूल हो गया। बारिश के बाद माल रोड चमचमाती नजर आई।

हालांकि बरसते पानी की वजह से मालरोड पर कुछ देर के लिए सन्नाटा पसर गया। यहां चहलकदमी कर रहे सैलानियों ने पानी से बचने के लिए दुकानों, रेस्टोरेंट्स की शरण ली।
विज्ञापन


अब पहुंचे पंजाब, हरियाणा के पर्यटक
जून माह के आखिरी दिन सोमवार को सैलानियों की संख्या कम रहीं। इसकी वजह दाखिला सीजन शुरू होना है।

हालांकि अब पंजाब, हरियाणा से पर्यटक पहुंचने शुरू हो गए हैं। इन दिनों वहां स्कूल बंद रहते हैं। इस मई-जून में बीते साल के मुकाबले करीब 25 फीसदी अधिक सैलानी मसूरी पहुंचे।

क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी योगेंद्र गंगवार के अनुसार चार धाम यात्रा कम चलने की वजह से मसूरी और नैनीताल में बढ़िया सीजन रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें