उत्तराखंड में बुधवार को बारिश और आंधी ने कहर बरपा दिया। राज्य के उधमसिंह नगर जिले में बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं राजधानी देहरादून में भी सुबह से झमाझम बारिश होने से पारे में गिरावट दर्ज की गई। दोपहर बाद एक बार फिर दून में तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश हुई।
जानकारी के मुताबिक काशीपुर में काजीबाग मोहल्ला निवासी नाजिम (21) पुत्र पीर बख्श छत पर कबूतरों को बंद करने गया था। इस दौरान आकाशीय बिजली नाजिम पर गिर गई और उसकी मौत हो गई।
वहीं हल्द्वानी में तेज आंधी से कुसुमखेड़ा स्थित हनुमान मंदिर के पास एक बिजली का पोल और पेड़ गिर गया।