दोपहर बाद देहरादून और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश शुरू होने से ठंड और बढ़ गई। बुधवार सुबह से ही देहरादून के साथ गढ़वाल व कुमाऊं के अधिकांश इलाकों में घने बादल छाए रहे।
हो सकती है बर्फबारी
मसूरी में भी बारिश होने की खबर है। अनुमान लगाया जा रहा है कि शाम तक मसूरी के साथ पहाडों पर बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने भी मैदानी इलाकों और पहाड़ों पर भारी बारिश की संभावना जताई है।
पढ़ें, 'आम आदमी पार्टी की असलियत आई सामने'
देहरादून के तापमान में मंगलवार को सात डिग्री सेल्सियस से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई थी। सोमवार को तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस था, जो गिरकर 15.0 पर पहुंच गया। ठंड ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। आलम यह था कि लोग शाम गहराने से पहले ही रजाई में दुबक गए।
दिन भर छाए रहे बादल
न्यूनतम तापमान में भी हल्का-सा उछाल दर्ज किया गया। राज्य मौसम केंद्र के अनुमान के मुताबिक मंगलवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहे।
पढ़ें, घास की जगह मां ने रेत दिया बच्ची का गला
शहर के बाहरी इलाकों को कोहरे और धुंध ने अपनी आगोश में ले लिया। दिन के वक्त विजिबिलिटी दो किलोमीटर के आस-पास रही, जो शाम के वक्त घटकर एक किलोमीटर के आस-पास आ गई।
पढ़ें, श्रद्घा से क्यों 'डरते' हैं शक्ति कपूर?
ठंड में बढ़ोत्तरी की वजह से लोगों ने शाम को घर से बाहर निकलना गवारा नहीं किया। जिन्हें जरूरी काम था, केवल वह ही घर से बाहर नजर आए। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 89, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 80 दर्ज किया गया।