फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने खोली स्मार्ट सिटी के कार्यों की पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस सेवादल ने देहरादून में हो रहे स्मार्ट सिटी के कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। सेवादल के प्रदेश सचिव एवं महानगर प्रभारी पीयूष गौड़ ने कहा कि देहरादून को स्मार्ट सिटी बनाने का कार्य की गुणवत्ता कितनी अच्छी है इसकी पोल रात की बारिश ने ही खोलकर रख दी।
विज्ञापन

दून के मुख्य बाजार में सड़क पर हाल ही में लगाई गईं टाइलें उखड़ गईं। निकासी के लिए बनाई गई नाली का पानी दुकानों में घुस गया। कई दुकानदारों को भारी नुकसान भी हुआ। राजपुर रोड, सहारनपुर रोड व गांधी रोड आदि सड़कों के किनारे बनी नालियां सब चोक हैं। इस कारण हल्की सी बारिश में भी जगह-जगह बरसात का पानी एकत्र हो जाता है। कई जगह तो इतने बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं कि लोगों का निकलना भी मुश्किल हो जाता है। आरोप लगाया कि स्मार्ट सिटी के निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार को मुख्यमंत्री बदलने से फुरसत नहीं है। कई बार जनप्रतिनिधियों ने स्मार्ट सिटी के अधिकारियों से गुणवत्ता और नियम विरुद्ध निर्माण की शिकायत की, जिसे कोई सुनने-समझने को तैयार नहीं है। उन्होंने मांग की है कि स्मार्ट सिटी के कार्य गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं। नहीं तो कांग्रेस सेवादल स्मार्ट सिटी अधिकारियों का घेराव करने को मजबूर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें