फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून में बादल और धूप की लुका-छिपी

Sun, 26 Apr 2015 10:16 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून में शनिवार रात धूल-मिट्टी के साथ चले अंधड़ के बाद बौछारे पड़ी, जिससे मौसम सुहावना हो गया। रविवार को तड़के बादल छाए रहे, जिसके बाद बादल और धूप की लुका छिपी चलती रही।
विज्ञापन


केदारनाथ सहित बदरीनाथ धाम में भी रविवार को मौसम ने करवट ली। बदरीनाथ में जहां सुबह बारिश हुई। वहीं केदारनाथ में घने बादल छाए रहे, जिससे तापमान काफी गिर गया।

मौसम विभाग ने एहतियात के तौर पर श्रद्धालुओं से अपने साथ रेनकोट, छाता, जैकेट ले जाने की सलाह दी है। चारों धाम से जुड़े क्षेत्रों में लगातार मौसम खराब चल रहा है। बर्फबारी और बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने चारधाम का जो अपडेट शनिवार को जारी किया, उसमें साफ किया है कि फिलहाल दो दिन सुकून रहेगा। बद्रीनाथ और हेमकुंड में रविवार को हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन कोई चेतावनी नहीं है।

केदारनाथ में हल्के बादल छाए रहेंगे, साथ ही बूंदाबांदी हो सकती है। गंगोत्री-यमुनोत्री में भी कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के निदेशक आनंद शर्मा के मुताबिक, आगामी दो दिन तक मौसम में सुधार रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें