फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: दून में बारिश ने दी राहत तो गढ़वाल में आई आफत, अगले 24 घंटे कुछ ऐसा रहेगा मौमस

Sat, 09 Jun 2018 08:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
rain in dehradun - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

राजधानी देहरादून समेत आस-पास के क्षेत्रों में शनिवार को हुई हल्की बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दिलाई। वहीं दिनभर अलग-अलग क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने रविवार को भी कई क्षेत्रों में हल्की बारिश का अनुमान जताया है। बीते दिनों से हो रही गर्मी और उमस से लोगों को शनिवार को कुछ राहत मिली।

विज्ञापन


सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छा गए। करीब नौ बजे कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी शुरू हो गई। इसके बाद करीब डेढ़ घंटे तक अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश होती रही। दोपहर में एक बार फिर बूंदाबांदी शुरू हो गई और अलग-अलग क्षेत्रों में रुक-रुककर बारिश होती रही। दिनभर हुई इस हल्की बारिश के चलते पारा गिर गया। इससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली।

शनिवार को कई दिन बाद राजधानी में तापमान करीब 31 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा शाम को ठंडी हवाओं ने मौसम सुहावना बना दिया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। दिन में कुछ समय के लिए हल्की बारिश भी हो सकती है। राजधानी दून में भी बादल छाए रहने और बारिश होने का अनुमान है। 
विज्ञापन


गढ़वाल में बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त
शनिवार को ऋषिकेश-बदरीनाथ और रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह पहाड़ियों से पत्थर व मलबा गिरता रहा, जिससे हाईवे दिनभर अवरुद्ध होता रहा है। साथ ही कई संपर्क मार्गों पर भी यातायात प्रभावित रहा। वहीं कोटद्वार-भाबर में देवी रोड पर कई घरों में पानी भरने से लोगों को रतजगा करना पड़ा। उधर, टिहरी जिले के जौनपुर क्षेत्र में कैंपटी- नैनबाग मोटर मार्ग पर कांडीखाल के पास भूधंसाव होने से यातायात बाधित हो गया। चमोली जिले में भी कई संपर्क मोटर मार्ग बंद होने से लोगों को मीलों पैदल नापना पड़ा।

शनिवार को सुबह से घने कोहरे के कारण केदारनाथ में हेलीकॉप्टर सेवा प्रभावित रही। पूरे दिन बमुश्किल तीन शट्ल ही हो पाई। पूर्वाह्न 11 बजे के बाद गुप्तकाशी से हेलीकॉप्टर ने केदारनाथ के लिए उड़ान भरी, लेकिन जंगलचट्टी से आगे घना कोहरा होने के कारण हेलीकॉप्टर को लौटना पड़ा। शाम चार बजे मौसम में सुधार हुआ। तब, गुप्तकाशी, फाटा और शेरसी हेलीपैड से हेली कंपनियों ने हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की, लेकिन दो शट्ल के बाद दोबारा क्षेत्र में कोहरा छा गया। इसके बाद हेलीकॉप्टर फिर उड़ान नहीं भर पाए। हेलीकॉप्टर सेवा के सहायक नोडल अधिकारी एसएस पंवार ने बताया कि खराब मौसम और कोहरे के कारण पूरे दिन हेलीकॉप्टर की सिर्फ तीन शट्ल हो पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें