फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उत्तराखंड के अनु का शानदार प्रदर्शन, जीता स्वर्ण

Sat, 09 Jun 2018 08:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
anu kumar
विज्ञापन

उत्तराखंड के अनु कुमार ने जापान में चल रही एशियन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।

विज्ञापन


मूल रूप से हरिद्वार निवासी अनु महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के छात्र हैं। स्पोर्ट्स कॉलेज के प्राचार्य राजेश ममगाई ने बताया कि अनु ने 1:54:11 मिनट में दौड़ पूरी कर स्वर्ण पदक जीता है। प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही भारतीय टीम में अनु कुमार उत्तराखंड के एकमात्र एथलीट हैं।
विज्ञापन


अनु कुमार ने इससे पहले खेलो इंडिया प्रतियोगिता में देशभर के धावकों को पछाड़ते हुए 800 और 1500 मीटर दौड़ का स्वर्ण पदक भी कब्जाया था। अनु ने पिछले नेशनल स्कूल गेम्स की 800 मी दौड़ में स्वर्ण और फ्रांस में आयोजित वर्ल्ड स्कूल गेम्स में रजत पदक अपने नाम किया है। इसके अलावा भी वह कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक अपने नाम कर चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें