फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर से बारिश और बर्फबारी की आशंका

Wed, 05 Mar 2014 08:48 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में बुधवार को पहाड़ पर बारिश और बर्फबारी की आशंका है, जबकि दून में बादल छाए रहेंगे। प्रदेश में खासकर उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रूद्रपुर, बागेश्वर जिलों में वर्षा की उम्मीद है।
विज्ञापन


पढ़ें, वाहन चोरों का गैंग गिरफ्तार, 22 बाइकें बरामद

राजधानी दून में शाम को गरजन वाले बादल विकसित हो सकते हैं। कहीं-कहीं बौछार पड़ सकती है।

ठंड में बढ़ोत्तरी
उधर, दून में मंगलवार को दिन में बादल छाए रहे। बीच-बीच में सूरज भी आया, लेकिन बादलों ने जल्द ही सूरज की किरणों को ढक लिया। शाम को हवा चलने से ठंड का अहसास बढ़ गया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उछाल दर्ज किया गया।

पढ़ें, उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी ने मुश्किलें बढ़ाई

न्यूनतम तापमान में चार डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान में दो डिग्री के आस-पास बढ़ोत्तरी रही। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 84, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 34 दर्ज किया गया।
विज्ञापन


मौसम केंद्र का है कहना
राज्य मौसम केंद्र की मानें तो बुधवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हवाएं चलने से ठंड का अहसास बना रह सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें