फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले 24 घंटों में हड्डियां गला देगी ठंड

Sun, 14 Dec 2014 01:43 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून समेत आसपास के इलाकों में रविवार की सुबह से रुक-रुक कर हो बारिश फिलहाल जारी है। दून में रविवार को तड़के बादलों की जोरदार गरज के साथ बारिश हुई, जिससे तापमान में ठिठुरन महसूस की गई।
विज्ञापन


उधर, मसूरी व चकराता में भी सुबह बारिश हुई, जिससे लोग घरों में दुबक गए। मसूरी और पछवा दून में मूसलाधारी बारिश जारी है।

इसके साथ ही पहाड़ से लेकर तराई-भाबर तक रिमझिम बारिश होने से शनिवार की सुबह से ही उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो गई। उच्च हिमालय की चोटियों पर हिमपात होने से पूरे राज्य में ठिठुरन बढ़ गई। मुनस्यारी में न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

नैनीताल में बारिश के बाद हल्के हिमकण भी गिरे। मौसम में आई तब्दीली से कुमाऊं में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। शीतलहर चलने से शनिवार का दिन पिछले 15 सालों से सबसे ठिठुरन भरा रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात और निचले इलाकों में मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में 15 एमएम बारिश के साथ शीतलहर चलेगी। आसमान में घने बादल छाए रहेंगे। पहाड़ों में हिमपात होने से ठंडी हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. आनंद शर्मा ने बताया कि रविवार को कुछ इलाकों में मध्यम स्तर की बारिश होगी। 15 दिसंबर से मौसम में सुधार आने लगेगा।
विज्ञापन

आज भी जारी रहेगी बारिश

लंबे इंतजार के बाद आखिर प्रदेश में इंद्रदेव मेहरबान हो गए। पहाड़ों की ऊंची चोटियों पर चांदी पसर गई। बर्फीली बारिश देख सैलानियों, कारोबारियों समेत किसानों के भी चेहरे खिल गए। प्रदेश में तड़के तकरीबन पौने पांच बजे से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला टुकड़ों-टुकड़ों में कायम रहा।

राजधानी दून का दिन का पारा 7 डिग्री से भी अधिक गिरावट के साथ 15.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अल्मोड़ा में 1.5 डिग्री सेलिसयस पारे के साथ सबसे सर्द रात दर्ज की गई। जोशीमठ में 14.8 डिग्री के साथ सबसे ठंडा दिन रहा।दून में शाम साढ़े पांच बजे तक बारिश का माप 4.8 मिलीमीटर रिकार्ड हुआ।

आर्द्रता का प्रतिशत अधिकतम 89, जबकि न्यूनतम 58 दर्ज किया गया। राज्य मौसम केंद्र के पूर्वानुमान पर भरोसा करें तो रविवार को भी मौसम के रंग में किसी तब्दीली की संभावना न के बराबर है। प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश रहेगी।

इसके साथ ही कई स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है। दून में रविवार को दिन और रात के पारे में गिरावट संभावित है। अधिकतम तापमान 15, जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया जा सकता है।

प्रदेश में यूं रहा मौसम
स्‍थान - अधिकतम/न्यूनतम तापमान (डि.से.) - बारिश
चंपावत - 17.6/ 4.8 - 1.0
जोशीमठ - 14.8/6.5 -
मुक्तेश्वर - 17.5/3.3 - 2.4
नैनीताल - 17.0/5.0 - 3.5
पंतनगर - 22.8/8.0 - 0.2
पिथौरागढ़ - 20.5/4.3 -
टिहरी - 17.8/4.6 - 2.0
उत्तरकाशी - 24.9/8.3 -
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें