फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी से लौटी ठंड, जन जीवन अस्त-व्यस्त

Fri, 07 Apr 2017 04:41 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
rain - फोटो : amarujala
विज्ञापन
देवभूमि उत्तराखंड में लगातार तीन ‌‌दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश और बर्फबारी से ठंड लौट आई है।
विज्ञापन


चमोली जिले में गुरुवार रात से हो रही तेज बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं बदरीनाथ हाइवे लामबगड़ में ठप पड़ा है। जोशीमठ-मलारी हाइवे और हेलंग-उर्गम सड़क भी बंद पडी है। बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हो रही है।
विज्ञापन


वहीं शुक्रवार की सुबह हरिद्वार में खूब तेज अंधड़ चला, जिससे एक घर की छत पर लगा मोबाइल टावर गिर गया। पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी में भी शुक्रवार को भारी बारिश, ओलावृष्टि हुई। मौसम खराब होने से तल्ला जोहार क्षेत्र में नुकसान हो गया। यहां एक मकान ध्वस्त हो गया। राहत बचाव कार्य के लिए प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें