सितारगंज स्थित केंद्रीय कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहा कैदी जेल से फरार हो गया।
कैदी के फरार होने से जेल प्रशाशन में हड़कंप मच गया। फरार कैदी सुशील विश्वास पुत्र जयंती शील निवासी बैकुंठपुर शुक्रवार को सुबह सात बजे 14 कैदियों की कमान में शामिल होकर नदी किनारे गन्ने के खेत में गुड़ाई करने गया था। लौटते वक्त वह फरार हो गया।
22 दिसम्बर 2006 को पत्नी की हत्या की थी, जिसमें वह आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। 11 जुलाई 2015 को सितारगंज के केंद्रीय कारागार में शिफ्ट किया गया था।