फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः 18 तक जारी रहेगा बारिश, बर्फबारी का दौर

Sun, 15 Mar 2015 12:45 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में रविवार को बारिश, आंधी, ओले की आशंका है। दून में शनिवार को देर रात गरज के साथ बारिश हुई।
विज्ञापन


रविवार की सुबह आसमान में बादलों का डेरा रहा और हल्की बूंदाबांदी भी हुई। राज्य मौसम केंद्र ने नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, अल्मोड़ा में अपेक्षाकृत भारी बारिश की आशंका जताई है। पहाड़ के कई जिलों में बर्फबारी हो सकती है।

खासतौर पर 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई पर 10 से लेकर 20 सेंटीमीटर तक बर्फ पड़ सकती है। दून में भी मध्यम बारिश के साथ ही आंधी चलने, ओलावृष्टि की आशंका है।

वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की जानकारी के मुताबिक बारिश-बादल का दौर 17 मार्च तक जारी रह सकता है। 18 मार्च को भी आंशिक बादल छा सकते हैं। इसके बाद मौसम खुलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामान्य से एक डिग्री कम रहा रात का पारा

राज्य मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार राजधानी के अधिकतम तापमान में रविवार को तकरीबन 8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। यह 20 डिग्री के आसपास रह सकता है। न्यूनतम तापमान में तकरीबन चार डिग्री का उछाल आने के आसार हैं। यह 14 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

दून में शनिवार को भी लगभग दिन भर बादल छाए रहे। दिन के वक्त पारे में लगभग दो डिग्री का उछाल रहा, जिससे गर्मी का अहसास बढ़ा रहा। यह 27 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक रिकार्ड किया गया। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 70, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 41 रिकार्ड हुआ।

राजधानी दून में रात का पारा सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। यह 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की जानकारी पर भरोसा करें तो आगामी 19 और 20 मार्च को इनके और कम 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें