फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: आज से पहाड़ों में जमकर बरसेंगे मेघ, बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड

Mon, 11 Dec 2017 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
प्रदेशभर में सोमवार (आज) से मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग ने जहां मैदानी इलाकों में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है, वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना व्यक्त की है।
विज्ञापन


बारिश और बर्फबारी की वजह से तापमान में गिरावट आ सकती है। प्रदेशभर में ज्यादातर जगहों पर रविवार को मौसम खुला रहा। मैदानी इलाकों में सुबह हल्का कोहरा आने के बाद धूप खिल गई।
Trending Videos
विज्ञापन

बर्फबारी के भी आसार

तेज धूप के बीच दिन का अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, सोमवार से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार को प्रदेशभर में बादल छाए रहेंगे।

अनेक स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर बर्फबारी के भी आसार हैं। खासतौर से 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ पड़ सकती है। उन्होंने बताया कि राजधानी में भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। शाम या रात को हल्की बारिश भी हो सकती है। बारिश और बर्फबारी से राजधानी सहित प्रदेशभर में तापमान में गिरावट आने के आसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें