फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में अगले 24 घंटे ओलावृष्टि और तेज आंधी का अलर्ट 

Sun, 28 May 2017 09:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में रविवार को ओलावृष्टि और तेज आंधी की चेतावनी जारी की है। साथ ही आज से छह जिलों में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। आगामी एक जून तक पश्चिमी विक्षोभ की वजह से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला रहेगा।
विज्ञापन


प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी है। मैदानी इलाकों में भी शुक्रवार शाम आंधी और बारिश के बाद शनिवार को धूप तो खिली, लेकिन गर्मी से कुछ राहत रही।

राजधानी में दिन का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने अब रविवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का अनुमान जताया है। इससे आगामी 24 घंटे प्रदेश के अनेक स्थानों पर तेज आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। 
विज्ञापन


जबकि 28, 29 और 30 मई को प्रदेश के पर्वतीय जिले उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। रविवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सोें में बादल छाए रहेंगे। राजधानी में भी हल्की बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

यात्रा मार्गों पर एहतियात बरतने की सलाह 

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, 28 मई से एक जून तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। उत्तराखंड में इसका असर आज से शुरू हो जाएगा।

खासकर चारधाम यात्रा मार्ग से संबंधित जिले उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और नैनीताल में भारी बारिश हो सकती है। भारी और लगातार बारिश की वजह से पहाड़ी रास्ते बंद होने के साथ ही कई जगहों पर भूस्खलन भी हो सकता है।

मौसम विभाग ने चारधाम यात्रियों से इस दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील की है। साथ ही यात्रियों को मौसम का हाल जानकार आगे बढ़ने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें