फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! 72 घंटे इन तीन जिलों में और गिरेगा पारा, बरिश से बढ़ेगी खून जमाने वाली ठंड

Sat, 06 Jan 2018 01:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्द मौसम में  खून जमाने वाली ठंड के लिए तैयार हो जाइए। मौसम विभाग ने 72 घंटे पारा गिरने की चेतावनी जारी की है। साथ ही बारिश भी होने की संभावना है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में ठंड का असर बढ़ने वाला है।

विज्ञापन


अगले कुछ दिनों के दौरान रात के तापमान में गिरावट होगी, जिससे ठंडक बढ़ जाएगी। वहीं, पांच और छह जनवरी को प्रदेश के तीन पहाड़ी जिलों के अधिक ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में बेहद हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि इन दिनों मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री तक कम बना हुआ है। अन्य क्षेत्रों का न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात के समय अधिक गिरेगा पारा

इससे मौसम में ठंडक बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि अगले कुछ दिनों में ठंडक में और बढ़ोतरी होगी। विशेषकर रात के समय पारा गिरने से ठंड बढ़ जाएगी। उन्होंने बताया कि पांच और छह जनवरी को कुछ क्षेत्रों में बादल छाए रह सकते हैं।

उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फ गिरने की संभावना भी है। उन्होंने बताया कि रात का तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। शनिवार को यह चार डिग्री तक आने की संभावना है। इससे ठंडी हवाओं में वृद्धि होगी। '
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें