उत्तराखंड के छह जिलों में अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अन्य हिस्सों में भी सोमवार को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
देहरादून सहित प्रदेश के कई हिस्सों रविवार को अच्छी बारिश हुई। राजधानी के आधे हिस्से में दिन में करीब 10 मिमी बारिश के बाद शाम को पूरे शहर में बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया।
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि नैनीताल, अल्मोड़ा, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी, देहरादून और हरिद्वार में सोमवार की सुबह से आगामी 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि कई स्थानों पर बारिश से बचाव के लिए अपील की गई है।
प्रदेश सरकार को भी आगाह किया गया है। राजधानी में बादल छाए रहेंगे। कई जगहों पर भारी बारिश होगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के अनेक स्थानों पर सोमवार को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।