फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! अगले तीन दिन संभल कर रहें, उत्तराखंड में 72 घंटे भारी बारिश का अलर्ट

Mon, 31 Jul 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
अगले तीन द‌िन उत्तराखंड मौसम देखकर कर न‌िकलें। मौसम व‌िभाग ने 72 घंटे भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। व‌िशेष तौर पर पांच ज‌िलों को अध‌िक अह‌त‌ियात बरतने की ‌ह‌िदायत दी गई है।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने प्रदेश के पांच जिलों में अगले 72 घंटे भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बारिश की वजह से कई जगहों पर भूस्खलन की वजह से रास्ते बंद भी हो सकते हैं। इसके अलावा पहाड़ों में जान-माल का नुकसान भी हो सकता है।
 
विज्ञापन

इन ज‌िलों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक रविवार को प्रदेशभर में बादल छाए रहे। कई जगहों पर तेज बारिश भी हुई। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले 72 घंटे देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी और नैनीताल जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

उन्होंने बताया कि फिलहाल बादल छाए रहेंगे और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। बारिश की वजह से नुकसान की आशंका को देखते हुए संबंधित जिला प्रशासन को भी एडवाइजरी भेज दी गई है। सोमवार को प्रदेशभर में बारिश होगी। बारिश की वजह से कई जगहों पर पहाड़ी रास्ते भी बंद हो सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें