फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: अगले 48 घंटे के दौरान भारी बारिश का अलर्ट, यहां होगी भारी बारिश

Fri, 03 Aug 2018 09:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
rain
विज्ञापन

प्रदेश में अगले 48 घंटों के दौरान भारी बारिश की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार इस अवधि में कुमाऊं क्षेत्र में ज्यादा बारिश होने का अनुमान है। गढ़वाल क्षेत्र में भी अच्छी बारिश हो सकती है।

बृहस्पतिवार को राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में अच्छी बारिश हुई।

विज्ञापन

कुमाऊं क्षेत्र में दो से तीन दौर की भारी बारिश हो सकती है

rain
बृहस्पतिवार को दिन में दो से तीन दौर की बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली।

वहीं, मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में 48 घंटों के दौरान भारी बारिश होने की आशंका है। विशेषकर कुमाऊं क्षेत्र में दो से तीन दौर की भारी बारिश हो सकती है।

इसको देखते हुए विभाग ने चेतावनी जारी की है। मौसम केंद्र प्रभारी बिक्रम सिंह ने बताया कि फिलहाल 48 घंटे तक भारी बारिश होगी। इसके बाद बारिश में कुछ कमी हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें