उदाहरण दिया जा रहा है कि गणेश जी का सिर कटने पर सर्जरी से हाथी का सिर लगा दिया था, लेकिन यह तरीका अब नहीं अपनाया जा सकता।
ऐसे में सिर को सुरक्षित रखना है तो हेलमेट जरूर पहनें। यह कलाकार चंड़ी घाट चौक, सिंहद्वार चौक और जगजीतपुर पुलिस चौकी के पास खड़े हैं, वहीं हेलमेट की दुकान भी लगवाई हैं।
अभियान की अगुवाई कर रहे यातायात पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने बताया कि इस भावनात्मक अपील का बहुत सकारात्मक असर दिखाई दिया है। पहले ही दिन तीनों स्थानों पर 4 सौ से ज्यादा कावंड़ियों को हैलमेट पहनाने में पुलिस सफल रही।
डाक कांवड़ में लगे डीजे की बेल्ट काटने से गुस्साए कांवड़ियों ने बुधवार को ज्वालापुर में पुल जटवाड़ा के पास जमकर हंगामा किया। इस दौरान गुस्साए कांवड़िए जाम लगाकर सड़क पर बैठ गए । बेल्ट मिलने के बाद भी कांवड़िए शांत हुए और जाम खोला।
घटनाक्रम के अनुसार दोपहर करीब दो बजे बहादराबाद की ओर से डाक कांवड़ लेकर आ रहे मुजफ्फरनगर और मेरठ के कांवड़ियों के वाहनों पर लगे डीजे तेज आवाज में बज रहे थे। आरोप है कि पुल जटवाड़ा के पास हाईवे पर गश्त कर रहे बहादराबाद के थानाध्यक्ष मनोहर भंडारी और उनके सहकर्मियों ने तीन चार ट्रैक्टर ट्रालियां पर लगे डीजे की बेल्ट काट दी। जिससे कांवड़िए विरोध में उतर आए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
इसके बाद आसपास के पुलिसकर्मी भी आ गए। दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक हुई। योगी जिंदाबाद और उत्तराखंड सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए जाम लगा दिया। वह अपने वाहनों पर डीजे लगाने की मांग कर रहे थे। तनातनी बढ़ने की सूचना मिलने पर एसएसपी कृष्ण कुमार वीके और एसपी सिंटी ममता वोहरा मौके पर पहुंचे । उन्होंने कांवड़ियों को शांत करने का प्रयास किया लेकिन कांवडिये नहीं माने। पुलिस ने कांवड़ियों को बेल्ट लाकर दी।