फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग दिवस पर PM मोदी के कार्यक्रम में खलल डाल सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Wed, 13 Jun 2018 07:18 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
rain - फोटो : demo pic
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को भारतीय वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में बारिश की वजह से खलल पड़ सकती है। दरअसल मौसम विभाग ने 21 जून को तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश की संभावना जताई है।

विज्ञापन


मौसम केंद्र प्रभारी बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में अगले दो दिन मौसम सामान्य बना रहेगा। उसके बाद से कुछ हल्की बारिश हो सकती है। फिर 20 जून को मौसम में बदलाव होगा, जिसका असर 21 जून को भी पड़ सकता है। बता दें, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को एफआरआई में योग कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसमें प्रधानमंत्री के साथ हजारों लोगों के साथ योग करने का कार्यक्रम है।

हमसे नहीं ली किसी ने जानकारी
मौसम केंद्र प्रभारी बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम के दौरान मौसम को लेकर उनसे कोई जानकारी नहीं ली गई है। उन्होंने कहा कि संभवत: पीएमओ ने दिल्ली से मौसम का पूर्वानुमान लिया हो। फिलहाल राज्य सरकार की तरफ से उनसे कोई जानकारी नहीं मांगी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

योग से पहले साधकों को करनी पड़ेगी कदमताल

Yoga Day
एफआरआई में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर होने वाले कार्यक्रम में साधकों को योग से पहले कदमताल करनी पड़ेगी। उन्हें कम से कम एक किलोमीटर पैदल चलना पड़ेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में आने की वजह से 50 हजार से अधिक लोगों के पहुंचने की संभावना है। जिसके चलते वाहनों की पार्किंग करीब एक किलोमीटर पहले की जाएगी।

जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन और एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक यातायात लोकेश्वर सिंह को कार्यक्रम स्थल पर बैरिकेडिंग, पार्किंग, मंच, बैठने की व्यवस्था आदि करने के निर्देश दिए। साथ ही पार्किंग प्लान बनाने की बात कही। वहीं, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसके गुप्ता को कार्यक्रम स्थल के चारों ओर एंबुलेंस और रिजर्व मेडिकल टीमें रखने के निर्देश दिए।

परिवहन विभाग को हरिद्वार, ऋषिकेश तथा स्थानीय संस्थानों व लोगों के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दो-चार दिन पहले उनकी मांग के अनुसार वाहन उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने कुछ वाहन रिजर्व रखने के भी निर्देश दिए हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें