फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 से फिर होगा बारिश, बादल का दौर

Tue, 10 Mar 2015 10:26 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
आने वाली 13 मार्च से एक बार फिर बारिश, बादल उत्तराखंड को भिगो सकते हैं।
विज्ञापन


भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों पर भरोसा करें तो 15 मार्च तक यह दौर कायम रहेगा। राज्य मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक दून में मंगलवार शाम को आंशिक बादल छा सकते हैं।

दिन में मौसम हालांकि सूखा ही रहेगा। आसमान साफ रहने की संभावना है। राजधानी दून में सोमवार सुबह के वक्त हल्के बादल रहे, लेकिन इसके बाद धूप का ही आलम रहा। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 88 और न्यूनतम प्रतिशत 40 रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन


प्रदेश में अन्य स्थानों पर हालांकि वर्षा भी रिकार्ड की गई। टिहरी में 0.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। राज्य मौसम केंद्र के पूर्वानुमान पर भरोसा करें तो मंगलवार को अधिकतम तापमान में मामूली-सी बढ़त आ सकती है।
विज्ञापन


यह 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हो सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान में तकरीबन तीन डिग्री की गिरावट संभव है। यह 8 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रिकार्ड किया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें