फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे जल्द शुरू करेगा 'पिक एंड ड्रॉप’ व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। अगर आप रेल यात्रा करने जा रहे हैं और आपके पास सामान कुछ ज्यादा है तो चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। अब रेलवे Òपिक एंड ड्रॉप’ व्यवस्था के तहत आपका सामान घर से लेकर कोच तक पहुंचाने का इंतजाम करेगा। फिलहाल रेलवे की यह महत्वाकांक्षी योजना चुनिंदा बड़े रेलवे स्टेशनों पर ही शुरू होगी। इसमें देहरादून रेलवे स्टेशन भी शामिल है।
विज्ञापन

रेलवे की वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा के अनुसार पिक एंड ड्रॉप व्यवस्था नई दिल्ली व आसपास के रेलवे स्टेशनों पर शुरू की गई है। इस व्यवस्था को देहरादून, मुरादाबाद, बरेली, हरिद्वार बड़े रेलवे स्टेशनों पर भी शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए विचार किया जा रहा है। योजना को धरातल पर उतारने के लिए अधिकारियों की टीमें रेलवे स्टेशनों पर इसका अध्ययन कर रही हैं। इसमें निजी कंपनियों की भी मदद ली जाएगी। यदि पिक एंड ड्रॉप योजना धरातल पर उतरती है तो इससे रेल यात्रियों को घरों से लेकर रेलवे स्टेशन तक पहुंचने में आसानी होगी। सबसे अधिक सहूलियत उन बुजुर्ग यात्रियों की होगी जो अपना सामान घर से लेकर रेलवे स्टेशन तक पहुंचने में दिक्कत महसूस करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें