फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक में टूटी मिली लाइन, ऐसे ही दौड़ती रही कांवड़ स्पेशल समेत कई ट्रेन

Wed, 19 Jul 2017 08:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लक्सर
विज्ञापन
train
विज्ञापन
रेलवे की लापरवाही के चलते लक्सर-हरिद्वार रेल बाईपास मार्ग के क्रैक ट्रैक से रात भर कांवड़ स्पेशल समेत अनेक ट्रेन धड़ाधड़ गुजरती रहीं, लेकिन बाईपास से महज एक किलोमीटर दूर स्थित रेलवे स्टेशन पर मौजूद रेलवे कर्मियों को इसका पता तक नहीं लगा, बस गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन


रेल हादसे को लेकर रेलवे रेलवे प्रशासन गंभीर नजर नहीं आ रहा है।  बुधवार को भी लक्सर- हरिद्वार बाईपास रेलवे मार्ग पर एक बड़ा रेल हादसा होते होते टल गया।  बहादरपुर फाटक के लक्सर-हरिद्वार गेट नंबर तीन पर तैनात की मैन ऋषिपाल जैसे ही बुधवार सुबह आठ बजे लक्सर-हरिद्वार रेलवे लाइन पर चेकिंग कर रहे थे।

उन्होंने रेलवे लाइन का तकरीबन दो फीट लंबा टुकड़ा क्रैक देखा तो उसने मामले की जानकारी तुरंत रेल पथ निरीक्षक ऋषिपाल सिंह को दी गई तो हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही आरपीएफ प्रभारी प्रमोद अवस्थी एवं जीआरपी प्रभारी मनोज कुमार भी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी वर्ग कुछ और कह रहा

broken railway line
अधिकारियों ने ट्रैक पर ट्रेनों का आवागमन बंद करा दिया। इसके बाद रेलवे अधिकारियो ने घंटों मशक्कत कर रेलवे लाइन की मरम्मत कर रेलवे लाइन को ठीक किया। ट्रैक के दुरुस्त होने पर ट्रैक से ट्रेनों का आवागमन शुरू किया गया।

बताया जा रहा है कि ट्रैक रात ही क्रैक हो गया था, लेकिन लक्सर रेलवे स्टेशन पर मौजूद आला अफसरों को इसकी भनक तक नहीं लगी, जिससे पूरी रात एक कांवड़ स्पेशल के साथ ही एक के बाद एक ट्रेन गुजरती रहीं, लेकिन ईश्वर की कृपा से कोई हादसा नहीं हुआ, वरना कुछ भी बड़ी दुर्घटना घट सकती थी, हालांकि अधिकारी ट्रैक के रात में होने की घटना से इंकार कर रहे हैं। 

रेल पथ निरीक्षक ऋषिपाल सिंह का कहना है कि ट्रैक के ज्वाइंट पर से रेलवे लाइन का टुकड़ा घिसकर फैल गया था। इसे समय रहते सूचना मिलने पर ठीक कर दिया गया। अब रेलवे ट्रैक पूरी तरह से सही कर रेलवे यातायात सामान्य कर दिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें