फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: रेलवे कर्मचारियेां ने किया प्रदर्शन, ओपीएस की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन (यूआरएमयू) की देहरादून शाखा की ओर से शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पर धरना प्रदर्शन किया गया। इसमें करीब 120 कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल करने, 17 महीने का बकाया महंगाई भत्ता देने और रेलवे के खाली पदों को भरने की मांग उठाई।
विज्ञापन

शाखा सचिव अरुण कुमार पासवान के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में कर्मचारियों ने ठेकेदारी प्रथा बंद करने की मांग भी की। साथ ही रेलवे आवासों की जर्जर हालत सुधारने, खंडहर घोषित मकानों को हटाने और रेलवे कॉलोनी में साफ-सफाई व सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करने की मांग की गई। यूनियन के अनुसार प्रदर्शन केंद्रीय अध्यक्ष वीसी शर्मा के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान धर्मवीर सिंह, सुमित सक्सेना, आनंद कुमार, प्रदीप सैनी, पवन भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें