फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ने दी बड़ी राहत: RAC टिकट होने पर यात्रियों को नहीं होना पड़ेगा परेशान, खाली सीट की जानकारी मिलेगी तुरंत

Mon, 22 Aug 2022 09:14 AM IST
रेनू सकलानी दीपक प्रजापति, संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

ट्रेन में सीट के लिए परेशान होने वाले यात्रियों को रेलवे ने बड़ी राहत दी है। अब ट्रेन में खाली बर्थ की जानकारी यात्री को टीटीई के माध्यम से चलती ट्रेन में ही मिल जाएगी। हरिद्वार-देहरादून रेलव मार्ग पर काठगोदाम एक्सप्रेस व नैनी जनशताब्दी एक्सप्रेस के यात्रा करने वाले यात्रियों को इसका फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
Train demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार-देहरादून रूट से गुजरने वाली दो ट्रेनों में वेटिंग या आरएसी टिकट होने पर यात्रियों को न तो ट्रेन में टीटीई के चक्कर नहीं लगाने होंगे और ना ही खाली सीट के लिए परेशान होना पड़ेगा। हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर 15 मशीन उपलब्ध कराई गई हैं। इसके लिए टीटीई को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है।
विज्ञापन


इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। ट्रेन में सीट के लिए परेशान होने वाले यात्रियों को रेलवे ने बड़ी राहत दी है। अब ट्रेन में खाली बर्थ की जानकारी यात्री को टीटीई के माध्यम से चलती ट्रेन में ही मिल जाएगी। यदि ट्रेन में बर्थ खाली है तो यात्री ऑनलाइन भुगतान करके अपना टिकट बनवा सकेगा।

ऑनलाइन भुगतान पेटीएम के माध्यम से किया जा सकेगा। रेलवे ने टीटीई के सीट आरक्षण से जुड़े चार्ट और कागजी काम को खत्म कर उन्हें टैब (हैंड हैंडिल टर्मिनल यानि एसएसटी मशीन) दी है। हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर 15 मशीन उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
Trending Videos

इन्हें मिलेगा फायदा
रेलवे के कामर्शियल विभाग ने इनका उपयोग करने से पहले हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर तैनात सभी टीटीई को इसका प्रशिक्षण भी दे दिया है। टैब को रेलवे के सर्वर और इंटरनेट की मदद से टीटीई को चलाना बताया गया है। टैब को रेलवे के पीआरएस और टिकट की जानकारी देने वाले मुख्य सर्वर से भी जोड़ दिया गया है। हरिद्वार-देहरादून रेलव मार्ग पर काठगोदाम एक्सप्रेस व नैनी जनशताब्दी एक्सप्रेस के यात्रा करने वाले यात्रियों को इसका फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

मुरादाबाद रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर टीटीई को एसएसटी मशीन दी गई है। इसके लिए पहले उन्हें इन मशीनों को चलाने का प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। इनकी मदद से टीटीई, सीट आरक्षण करने से लेकर ड्यूटी आन और आफ कर सकेगा। सभी जानकारी आनलाइन होगी। हरिद्वार से गुजरनेे वाली काठगोदाम एक्सप्रेस व नैनी जनशताब्दी एक्सप्रेस में इसका प्रयोग किया जा रहा है। 
- सुधीर सिंह, सीनियर डीसीएम, मुरादाबाद रेल मंडल
 

ये भी पढ़ें...कुदरत का कहर: अतिवृष्टि से दो मंजिला घर का मिटा नामोनिशान, ऊपर से बह रहा पानी, पांच लोगों के दबे होने की आशंका

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें