केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल सोमवार को बदरीनाथ और केदारनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर पहुंच रहे हैं। उनके साथ उनकी पत्नी सीमा गोयल भी मौजूद रहेंगी।
रेल मंत्री नौ अक्तूबर को सुबह दस बजे देहरादून से हेलीकॉप्टर से सबसे पहले केदारनाथ के लिए प्रस्थान करेंगे। वे सुबह सवा ग्यारह बजे केदारनाथ पहुंचेंगे।
यहां करीब सवा घंटे तक केदारनाथ की पूजा-अर्चना के बाद दोपहर साढ़े बारह बजे हेलीकॉप्टर से बदरीनाथ धाम के लिए रवाना होंगे। यहां वे दो घंटे तक बदरीनाथ की पूजा-अर्चना और अल्प विश्राम करेंगे। इसके बाद दोपहर दो बजे रेल मंत्री देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।