फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: बिना लाइसेंस चल रही दवा फैक्टरी पर छापा, नारकोटिक्स दवाएं जब्त, हिरायल में लिया गया आरोपी

Sat, 07 Jun 2025 12:48 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

सीडीएससीओ, राज्य औषधि विभाग, एनसीबी व हरिद्वार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई कर बिना लाइसेंस चल रही दवा फैक्टरी पर छापा मारा। फैक्ट्री को तत्काल सील कर आरोपी को हिरासत में लेकर एनसीबी दिल्ली टीम अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
छापा मारने पहुंची टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार सिडकुल थाना क्षेत्र के सेक्टर (आईआईडीसी) में बड़ी कार्रवाई की गई। बिना लाइसेंस के चल रही एक अवैध दवा निर्माता कंपनी का भंडाफोड़ हुआ है। कार्रवाई औषधि निरीक्षक अनीता भारती ( सीडीएससीओ) राज्य औषधि विभाग, एनसीबी दिल्ली और हरिद्वार पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर टीम ने मौके पर दबिश दी। फैक्टरी में मौजूद व्यक्ति की पहचान सुनील कुमार वर्मा (निवासी बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई, जिसने खुद को कंपनी का मालिक बताया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह फूड लाइसेंस के आधार पर अवैध रूप से दवा निर्माण कर रहा था।

ये भी पढ़ें...Rainfall:  मेघों को उत्तराखंड पसंद; हिमाचल, जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों से अधिक बरसते हैं यहां बदरा
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पता चला कि फैक्ट्री के पास दवा निर्माण का वैध लाइसेंस नहीं है। टीम ने मौके से नारकोटिक्स की आशंका वाली दवाओं और कच्चे माल को जब्त कर सील कर दिया। नमूने जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट, 1940 के तहत कार्रवाई की जाएगी। एनसीबी को एक पूर्व नारकोटिक्स केस की जांच के दौरान इस फैक्टरी की जानकारी मिली थी। फैक्ट्री को तत्काल सील कर आरोपी को हिरासत में लेकर एनसीबी दिल्ली टीम अपने साथ ले गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें