राहुल गांधी की प्रस्तावित जनसभा में पहुंचने के लिए युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बाइक रैली निकाल कर लोगों का आह्वान किया। रैली को कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी राजेश धर्माणी, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना और युवा कांग्रेस प्रभारी अंकुर वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कांग्रेस भवन से शुरू होकर रैली दिलाराम चौक, घंटाघर, महाराजा अग्रसेन चौक, रेलवे स्टेशन, सहारनपुर चौक, बल्लीवाला चौक, बल्लूपुर चौक, किशनगर चौक, बिंदाल पुल, घंटाघर होते हुए वापस कांग्रेस भवन पहुंची। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और कांग्रेस के पक्ष में जमकर नारेबाजी भी की। युवा कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता विकास नेगी ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी प्रदेश की पांचों लोक सभा सीटों पर जीत हासिल करेगी।
रैली में शिवा वर्मा, सोनू हसन, इशिता सेंधा, रॉबिन त्यागी, जसविंदर सिंह, संग्राम पुंडीर, मोहित ग्रोवर, विनीत भट्ट, मोहित मेहता, गौरव शर्मा, नित्यानंद कोठियाल, विकास नेगी, हिमांशु रावत, अंजली चमोली समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।