फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ की राह में राहुल, चार घंटे में चढ़े 11 किमी

Thu, 23 Apr 2015 09:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
केदारधाम की पैदल यात्रा पर निकले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी 11 किमी की पैदल चढ़ाई पूरी कर शाम 5.30 बजे लिनचौली पहुंच गए। लिनचौली से शुक्रवार सुबह राहुल केदारधाम के लिए रवाना होंगे। वहां राहुल केदारनाथ धाम के कपाट उद्घाटन के अवसर पर मौजूद रहेंगे। राहुल के साथ मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत प्रदेश अध्यक्ष समेत प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेता भी केदारधाम में जा रहे हैं।
विज्ञापन


राहुल गांधी बृहस्पतिवार दोपहर को देहरादून के जौलीग्रांट एअरपोर्ट पर उतरे। वहां से राहुल मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ  हेलीकॉप्टर से अपराह्न 1.25 बजे गौरीकुंड पहुंचे। गौरीकुंड में गेस्ट हाउस में कुछ देर ठहरने के बाद दोपहर 1.40 बजे राहुल केदारनाथ के लिए पैदल चल दिए। चार घंटे से भी कम समय में 11 किमी पैदल चढ़ाई पूरी कर राहुल शाम 5.30 बजे लिनचौली पहुंच गए।

लिनचौली पहुंचने के बाद राहुल ने कहा कि केदारनाथ समेत उत्तराखंड के चारों धाम केवल भारत ही नहीं अपितु पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं। चारधाम यात्रा को पूरी तरह सुरक्षित बताते हुए अधिक से अधिक लोगों को यात्रा में आने के लिए कहा।
विज्ञापन

ढाबे पर चाय-पकौड़ी, दुकानदार से पूछा हालचाल

पैदल केदारधाम यात्रा पर निकले राहुल गांधी ने मीडिया से दूरी बनाई लेकिन स्थानीय लोगों और व्यापारियों से खुलकर मिले। धाम के रास्ते में पड़ने वाले पड़ाव जंगलचट्टी पहुंचने पर राहुल ने ढाबे पर रुके। वहां उन्होंने चाय-पकौड़ी खाई। नाश्ते के बाद राहुल ने ढाबा संचालक से यात्रा की व्यवस्थाओं का हालचाल जाना।

जंगलचट्टी से आगे बढ़े तो राहुल आपदा में तबाह हुए रामबाड़ा में रुककर यहां का जायजा लिया। रामबाड़ा के पास रास्ते में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी से मुलाकात की। राहुल ने आपदा के पहले और बाद के हालात की जानकारी ली। कांग्रेसियों ने आपदा के बाद अब तक मुआवजा न मिलने पर राहुल से प्रदेश सरकार को निर्देश देने की अपील की।

राहुल की तेजी ने छुड़ाए पसीने
4 घंटे में केदारनाथ की 13 किमी की कठिन चढ़ाई। केदारधाम की राह पर राहुल गांधी जब पैदल बढ़े तो उनकी तेजी देखते ही बन रही थी। राहुल की तेजी ने साथ चल रहे कांग्रेसी नेताओं के पसीने छुड़ाए। राहुल के साथ चल रहे जितिन प्रसाद और प्रदेश सरकार के मंत्री राहुल की तेजी के आगे थकते नजर आए।
विज्ञापन

एलईडी लाइटों से जगमगाया धाम का रास्ता

दूसरी ओर रामबाड़ा से लिनचोली तक हिमखंड पसरे पड़े हैं जिन्हें काटकर रास्ता बनाया जा रहा है। बृहस्पतिवार देर रात तक रास्ता बनाने का काम चलता रहा। गौरीकुंड से केदारनाथ तक एलईडी लाइटें लग चुकी हैं रास्ता जगमगा रहा है। लिनचोली में जीएमवीएन और एसडीआरएफ ने लंगर लगाया हुआ है।

घोड़े पर चढ़कर गए सीएम
मुख्यमंत्री हरीश रावत गौरीकुंड से राहुल के साथ लिनचौली के लिए चले तो पैदल ही थे पर दो किमी बाद ही उन्हें अलग होना पड़ा। स्वास्थ्य के चलते हरीश रावत गौरीकुंड से लिनचौली का बाकी सफर घोड़े पर चढ़कर पूरा करना पड़ा।

राहुल गौरीकुंड से लिनचौली के लिए हाफ टीशर्ट और जीन्स में ही धाम के लिए चले थे। लेकिन जंगलचट्टी के आगे बढ़ने पर मौसम में ठंडक बढ़ी तो जैकेट पहन ली।

ब‌िगड़ा मौसम, बार‌िश और ओले
शाम 5.30 बजे के बाद अचानक केदारघाटी का मौसम तेजी से बदल गया। अचानक जोरदार बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ ओले भी गिरे जिससे मौसम तेजी से ठ़ंडा हो गया। लिनचौली में तापमान माइनस 2 डिग्री तापमान पहुंच गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें