फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी आज आएंगे उत्तराखंड, कार्यकर्ताओं की लेंगे क्लास

Mon, 16 Jan 2017 12:40 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
राहुल गांधी
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार सुबह 11.45 बजे जौलीग्रांट हवाई अड्डे पहुंचेंगे। यहां से वे गुमानीवाला डीएसबी पब्लिक स्कूल जाएंगे, जहां कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


पुलिस के आलाधिकारियों  और मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रविवार को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिस ने जौलीग्रांट हवाई अड्डे से डीएसबी स्कूल मैदान तक रिहर्सल भी किया।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी जेट फ्लाइट से जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर उतरेंगे और यहां से सीधे कार से गुमानीवाला डीएसबी स्कूल सम्मेलन स्थल पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

राहुल गांधी - फोटो : amar ujala
सम्मेलन स्थल पर सबसे पहले कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता उन्हें सलामी देंगे और इसके बाद डीबीएस स्कूल के बच्चे उनका स्वागत करेंगे।

वे स्कूल परिसर में रुद्राक्ष का पौधा लगाएंगे और 12.30 बजे वंदे मातरम के साथ कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव तैयारियों को लेकर संवाद करेंगे। अपराह्न दो बजे वे गुमानीवाला से जौलीग्रांट हवाई अड्डे के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें